जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान और दक्षिण ओडिशा में भारी से अतिभारी वर्षा की आशंका को देखते हुए टीपी सदर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीएसओडीएल) ने कमर कस ली है।
बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बहाली के लिए कंपनी ने आठ जिलों में 6,474 कर्मचारियों को तैनात किया है। इसके अलावा 800 परियोजना कर्मचारी और 400 अतिरिक्त कर्मचारी स्टैंडबाय पर रहेंगे।