National
इंग्लैंड भेजने का सपना दिखाकर हापुड़ के युवा को पहुंचाया रूस, 10 लाख ठगे; 40 लाख के एजुकेशन लोन में उलझाया
केशव त्यागी, हापुड़। विदेश में पढ़ाई और बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर एक युवक को ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। इंग्लैंड में स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर युवक से दस लाख रुपये हड़प लिए गए।
लेखक Kesav Tyagi92K पढ़े गए
-1794970708446.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
केशव त्यागी, हापुड़। विदेश में पढ़ाई और बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर एक युवक को ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। इंग्लैंड में स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर युवक से दस लाख रुपये हड़प लिए गए।
40 लाख रुपये का शिक्षा ऋण भी स्वीकृत कराया
सुनहरे भविष्य का झूठा सपना दिखाने वाले ठगों ने इसके बाद उसके नाम पर करीब 40 लाख रुपये का शिक्षा ऋण भी स्वीकृत करा दिया गया। आरोप है कि जालसाजों ने युवक को रूस भेजकर गुमराह किया और उसके शैक्षिक दस्तावेजों में भी हेराफेरी कर फर्जी प्रमाण-पत्र तैयार करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपितों समेत अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



