डिजिटल डेस्क, आगर-मालवा। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में शादी समारोह के बाद बचे भोजन का लापरवाही से निस्तारण गोवंश के लिए जानलेवा साबित हुआ। खुले स्थान पर फेंका गया भोजन खाने से पांच गायों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गोवंश बीमार पड़ गए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने भोजन फेंकने के मामले में अली हुसैन के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, नलखेड़ा निवासी अयान हुसैन लखेरा के यहां शादी समारोह आयोजित किया गया था। मेहमानों के लिए शाकाहारी और मांसाहारी भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बचा हुआ भोजन उचित तरीके से नष्ट करने या उसका सुरक्षित निस्तारण करने के बजाय खुले स्थान पर फेंक दिया गया।