संवाद सहयोगी, मसलिया (दुमका)। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस अनियंत्रित होकर मंगलवार की अहले सुबह 120 गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों में दुमका के छह लोग शामिल हैं। हालांकि उपचार के बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जाता है कि बस चालक 34 लोगों को लेकर जोशीमठ जा रहा था। ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर पुल के पास बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात की मौके पर और दो की अस्पताल में मौत हो गई।