राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में सजा काट रहे कैदी अब अपने हुनर से जिंदगी की नई पहचान गढ़ रहे हैं। जेल प्रशासन की पहल से कैदियों को विभिन्न तरह के कामों का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। कोई कपड़े बुन रहा है तो कोई स्कूलों के लिए डेस्क, साबुन, सरसों का तेल और बेकरी के उत्पाद तैयार कर रहा है।
खास बात यह है कि कैदियों के हाथों से बने ये उत्पाद अब जेल की चारदीवारी से बाहर निकलकर भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले जैसे बड़े मंचों तक पहुंच रहे हैं। इससे कैदियों को हुनर दिखाने और सजा के बाद सम्मानजनक जीवन शुरू करने का अवसर मिल रहा है।