National
कानपुर में शॉर्ट सर्किट से केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास की फैक्ट्रियां और कॉलेज हॉस्टल कराए गए खाली
जागरण संवाददाता, कानपुर। रूमा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पिगमेंट इंक फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे ड्रम तेज धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई देने स
लेखक ankur Srivastava159K पढ़े गए
-1794938792471.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, कानपुर। रूमा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पिगमेंट इंक फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे ड्रम तेज धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई देने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और यहां काम करने वाले मजदूर जान बचाकर भागे।
आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। आग की भयावहता को देखते हुए एहतियातन बगल में स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज (केआईटी) के हॉस्टल को खाली करा लिया गया। वहीं, आग के आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए उन्हें बंद कराकर खाली कराया गया है।



