National
गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, 33 हजार नवजातों को पोलियो की दवा नहीं पिलाई; रिपोर्ट तलब
मदन पांचाल, गाजियाबाद। जून में डूंडाहेड़ा स्थित एसटीपी प्लांट में जांच के बाद सीवेज के नमूने में वैक्सीन डिराइव्ड पोलियोवायरस (वीडीपीवी) टाइप-1 मिला था।
लेखक Madan Panchal152K पढ़े गए

मदन पांचाल, गाजियाबाद। जून में डूंडाहेड़ा स्थित एसटीपी प्लांट में जांच के बाद सीवेज के नमूने में वैक्सीन डिराइव्ड पोलियोवायरस (वीडीपीवी) टाइप-1 मिला था।
इसके बाद गाजियाबाद समेत प्रदेश के 22 जिलों में विशेष पोलियो अभियान चलाया गया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस अभियान को पलीता लगा दिया।
शासन स्तर से जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच एचआईएमएस पोर्टल पर दर्ज जिले में पैदा हुए 50179 बच्चों के सापेक्ष केवल 17159 बच्चों को ही पोलियो की ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी जीरो) खुराक पिलाई गई है।



