National
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत, हवा साफ होते ही हटी ग्रेप-3 की पाबंदियां
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे चरण की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा दी हैं।मंगलवार को हु
लेखक Jagran News41K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे चरण की पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा दी हैं।मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में आयोग की उप समिति ने यह फैसला लिया।
हालांकि, प्रदूषण का स्तर अभी भी खराब श्रेणी में है, इसलिए ग्रेप के पहले और दूसरे चरण के उपाय जारी रहेंगे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 204 दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों के एक्यूआई में भी कमी दर्ज हुई।



