संवाद सूत्र, मोकामा। पटना जिला के मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव से तीन नाबालिग दोस्त अचानक घर से भाग खड़े हुए। तीनों नाबालिग किशोर इंटर के छात्र थे।
घर से निकलने के पहले तीनों किशोरों ने आपस में फोन पर बातचीत भी की थी और स्वजन को बताए बिना गुपचुप तरीके से फरार हो गए।
गांव छोड़ने के पहले तीनों किशोरों ने अपने अपने घरों से यथासंभव रुपए भी चुरा लिए। पुलिस को इन तीनों के भागने का सुराग हाथ न लग जाए, इसलिए जाते-जाते किशोरों ने मोबाइल के सभी डेटा डिलीट कर इसे घर पर ही छोड़ दिए।