जागरण संवाददाता, कोलकाता। महानगर के अलीपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) परिसर में मंगलवार देर रात कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान बिप्लब बर्मन के रूप में हुई है। वह कोलकाता पुलिस की कांबैट बटालियन की सी कंपनी में तैनात था। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे पीटीएस परिसर की एक्स बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर गलियारे के अंतिम छोर पर उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।