National
बुलंदशहर में दो मंजिला इमारत में लगी आग, दूसरी मंजिल पर मौजूद जिम से कूदकर 11 युवकों ने बचाई जान
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। स्थानीय नाजिमपुरा मुहल्ला में स्थित भवन में मंगलवार की शाम आग लग गई। भवन की दूसरी मंजिल पर संचालित जिम में मौजूद लगभग 11 युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इनमें तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार
लेखक Vipin Kumar Sharma168K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। स्थानीय नाजिमपुरा मुहल्ला में स्थित भवन में मंगलवार की शाम आग लग गई। भवन की दूसरी मंजिल पर संचालित जिम में मौजूद लगभग 11 युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इनमें तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार को आरिफ कमाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर के नाजिमपुरा भूड़ शिव मंदिर एवं आरिफ कमाल अस्पताल के पास आदित्य कुमार का दो मंजिला भवन है। भवन के ग्राउंड फ्लोर पर डिस्पोजल दोना एवं पत्तल का गोदाम और ब्यूटी पार्लर की दुकान है। प्रथम तल पर उनका आवास है और दूसरे तल पर अमेरिकन नाम से जिम का संचालन करते हैं।



