National
'हम बाल ठाकरे की विरासत को बढ़ा रहे हैं आगे', मुंबई में बालासाहेब को श्रद्धांजलि देने के बाद बोले एकनाथ शिंदे
पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
लेखक Digital Desk104K पढ़े गए

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दिवंगत नेता की हिंदुत्व की विरासत और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रही है।
सत्ताधारी शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, उनके चचेरे भाई राज ठाकरे सहित कई अन्य नेताओं ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।



