जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर भवनपुरा गांव के पास अचानक एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। बस में ब्रिटेन के 16 पर्यटक सवार थे।
हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस और राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया।