National
असम के कार्बी आंगलोंग में रचा गया इतिहास, 15000 नर्तकों ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
पीटीआई, गुवाहाटी। असम के कार्बी आंगलोंग जिले की विभिन्न जनजातियों और समुदायों के करीब 15,000 नर्तकों ने जिले की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सबसे बड़े लोकनृत्य प्रदर्शन का विश्व रिकार्ड बनाया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा न
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

पीटीआई, गुवाहाटी। असम के कार्बी आंगलोंग जिले की विभिन्न जनजातियों और समुदायों के करीब 15,000 नर्तकों ने जिले की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सबसे बड़े लोकनृत्य प्रदर्शन का विश्व रिकार्ड बनाया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अधिकारियों ने बताया कि नर्तकों ने सोमवार को डिफू के कासा स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल की।
सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,"कार्बी आंगलोंग के 75 साल और बन रहा है एक विश्व रिकॉर्ड! डिफू में 15,000 नर्तक कार्बी संस्कृति का उत्सव मना रहे हैं। आज समारोह में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।"



