जेएनएन, भोपाल। भोपाल में ड्रग तस्करी के मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले एक महीने में एक विदेशी नागरिक समेत सात तस्करों को पकड़ा है।
मंगलवार को दिल्ली से बस में 3.016 किलोग्राम एम्फेटामाइन ला रहे युवक को भोपाल-ब्यावरा मार्ग पर सोनकच्छ टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया। उसने ड्रग लैपटाप बैग के गुप्त खांचे में छिपाई थी।
आरोपित से पूछताछ की जा रही है, डीआरआइ ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया। वहीं, भोपाल क्राइम ब्रांच ने 14.19 ग्राम एमडी के साथ महिला इंजीनियर श्रद्धा चौकीकर और राजेंद्र राय को गिरफ्तार किया।