National
महेंद्रगढ़ में सरकारी सिस्टम की लापरवाही, आंधी में उड़ीं 17 सोलर प्लेटें, ढाई साल बाद भी नहीं हुई मरम्मत
विपिन कुमार, महेंद्रगढ़। सरकारी सिस्टम में एक काम करवाने के लिए आम आदमी कितने चक्कर काटता है और विभाग किस तरह एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपना पल्ला झाड़ते हैं, इसकी तस्वीर गांव धौलेड़ा के राजीव गांधी खेल परिसर में देखन
लेखक Vipin Kumar180K पढ़े गए

विपिन कुमार, महेंद्रगढ़। सरकारी सिस्टम में एक काम करवाने के लिए आम आदमी कितने चक्कर काटता है और विभाग किस तरह एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपना पल्ला झाड़ते हैं, इसकी तस्वीर गांव धौलेड़ा के राजीव गांधी खेल परिसर में देखने को मिल रही है।
यहां जिला पार्षद कोटे से लगाया गया 10 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र पिछले ढाई साल से बदहाल है। अप्रैल 2024 में आई तेज आंधी और वर्षा में इसकी 17 प्लेटें उड़कर क्षतिग्रस्त हो गई थीं। तब से आज तक प्लेटें ठीक नहीं हुईं।



