रघुवर शरण, अयोध्या। जिस कार्तिक शुक्ल नवमी यानी अक्षय नवमी को रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा होती है, वह अनेक विशिष्टताओं से युक्त है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन न केवल सृष्टि का आरंभ हुआ, बल्कि स्वर्ग के केंद्रीय प्रभाग को धरती पर अयोध्या के रूप में स्थापित किया गया। स्थापना के साथ ही यह नगरी अपार गौरव से अभिषिक्त हुई। सृष्टि के आरंभ में मनु वैकुंठ का आनंद छोड़ कर अन्यत्र नहीं जाना चाहते थे और भगवान की इच्छा के अनुसार सृष्टि का सृजन अपरिहार्य था।