जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आचरण के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी भी सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी से अपेक्षा नहीं की जाती है कि वह किसी चुनाव प्रचार या राजनीतिक अभियान में भाग ले। सरकारी कर्मचारियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि वे किसी व्यक्ति, राजनीतिक दल अथवा समूह के पक्ष में अपने नाम, पद, आधिकारिक हैसियत या अधिकार का उपयोग न करें।