National
मऊ में छठ के बाद रतनपुरा स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़, रेलवे की बढ़ गई दुश्वारी
जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को घर लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ से रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। स्टेशन से गुजरने वाली बलिया-शाहगंज पैसेंजर व इं
लेखक Shailesh Yadav61K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को घर लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ से रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। स्टेशन से गुजरने वाली बलिया-शाहगंज पैसेंजर व इंटरसिटी एक्सप्रेस में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। कई यात्रियों को बिना यात्रा किए लौटना पड़ा।
बलिया-शाहगंज पैसेंजर के स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन रुकने पर चढ़ने व उतरने वालों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पहले से भरी ट्रेन में नए यात्रियों के लिए जगह नहीं थी। कई लोग चढ़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें प्लेटफार्म पर ही रुकना पड़ा।



