National
पहला क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम 2027 की मेजबानी करेगा भारत, मुंबई में होगा आयोजन; पीएम मोदी ने की घोषणा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्वाड मीटिंग में पीएम मोदी ने घोषणा की है कि अगले साल पहले क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम का आयोजन मुंबई में होगा। भारत पहली बार क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम 2027 की मेजबानी करेगा।
लेखक Digital Desk31K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।क्वाड मीटिंग में पीएम मोदी ने घोषणा की है कि अगले साल पहले क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम का आयोजन मुंबई में होगा। भारत पहली बार क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम 2027 की मेजबानी करेगा।
इसका उद्देश्य चारों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाना है।
वहीं क्वाड बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ खनिजों को लेकर कई नए समझौते किए जाने की जानकारी दी। इन समझौतों से वैश्विक सप्लाई चेन को सुरक्षित करना और विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता और दबाव की आशंकाओं को कम करना उद्देश्य है।



