राज्‍य ब्‍यूरो, रांची। रांची सदर अस्पताल में हृदय रोगियों के बेहतर और आधुनिक इलाज के लिए स्थापित की जाने वाली कैथलैब का रास्ता साफ हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने इस परियोजना की बढ़ी हुई लागत 9.90 करोड़ रुपये पर कार्यादेश की मंजूरी प्रदान कर दी है।
क्यों बढ़ी परियोजना की लागत? 
पूर्व में स्वास्थ्य विभाग ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सदर अस्पताल को सात करोड़ रुपये आवंटित किए थे, हालांकि रांची सिविल सर्जन ने विभाग से कुल आठ करोड़ रुपये की मांग की थी।