National
छठ के बाद मोतिहारी से दिल्ली लौटना महंगा: ट्रेनों में जगह नहीं, वोल्वो बस का किराया ₹7000 तक पहुंचा
संवाद सहयोगी, मोतिहारी। छठ महापर्व के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की जेब पर सफर भारी पड़ रहा है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से लोग बसों का सहारा ले रहे हैं। इसका असर बस किराये पर भी दिख रहा है। मोतिहारी से दि
लेखक Dhiraj Kumar Sanu47K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, मोतिहारी। छठ महापर्व के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की जेब पर सफर भारी पड़ रहा है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से लोग बसों का सहारा ले रहे हैं। इसका असर बस किराये पर भी दिख रहा है। मोतिहारी से दिल्ली जाने के लिए सामान्य एसी स्लीपर बस में एक बर्थ का किराया दो हजार से ढाई हजार रुपये तक पहुंच गया है।
सीट का किराया 1500 से दो हजार रुपये बताया जा रहा है। वोल्वो एसी स्लीपर बसों में यात्रियों को 4500 से सात हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। सामान्य दिनों में हवाई जहाज से दिल्ली जाने का किराया भी इससे कुछ ही अधिक रहता है।



