जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में प्रश्नकाल नहीं हुआ। प्रश्नकाल से पहले ही विपक्ष ने नियम 67 के तहत चर्चा मांगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष की सदन में हल्की नोकझोंक के बीच नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा आरंभ हुई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि धारा 118 की मंजूरी के लिए सरकार ने मित्र तय कर रखे हैं। जयराम ने सवाल किया कि ऑनलाइन सिस्टम क्यों बंद किया गया है।