दुर्गेश त्रिपाठी, गोरखपुर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा से जिले की चार विधानसभा सीटें मांगी हैं। इनमें शहर, ग्रामीण, बांसगांव और सहजनवा विधानसभा सीट शामिल है।
कांग्रेस ने वर्ष 2017 में भी सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। तब शहर, खजनी और कैंपियरगंज विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। शहर और कैंपियरगंज में पार्टी दूसरे नंबर पर थी, लेकिन खजनी विधानसभा में पार्टी पांचवें नंबर पर पहुंच गई थी। यहां पार्टी की जमानत भी जब्त हो गई थी।