जागरण संवाददाता, मोहाली। नगर निगम मोहाली की मंगलवार को हुई निगम सदन की बैठक में भारी हंगामा देखने को मिला। बैठक शुरू होते ही विपक्षी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर सरबजीत सिंह समाना तथा अधिकारियों से सवाल उठाने शुरू कर दिए।
इस पर मेयर ने कहा कि फिलहाल सवाल-जवाब का समय नहीं है, बल्कि बैठक में एजेंडों पर चर्चा की जानी है। इसी बात को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया और सदन में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।