जागरण संवाददाता, यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने छठ महापर्व के कार्यक्रम के बाद रविवार देर शाम जगाधरी में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि डिपो हरियाणा की हरित परिवहन व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। वर्ष 2024 में जगाधरी से पांच इलेक्ट्रिक बसों के साथ ग्रीन ट्रांसपोर्ट की शुरुआत हुई थी। उसी वर्ष 12 मार्च को डिपो का निर्माण शुरू किया गया था।