जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू कैंपस में छेड़खानी की घटना के आरोपित मैनुद्दीन ने मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि रास्ते में अस्सी नाले के पास उसने फैंटम दस्ते को धक्का देकर एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित मैनुद्दीन हालपता नारायणपुर, थाना अदलहाट, जिला मीरजापुर और स्थायी पता मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल का निवासी है।