National
बीएचयू कैंपस में छेड़खानी के आरोपित ने सिपाही की पिस्टल छीन कर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू कैंपस में छेड़खानी की घटना के आरोपित मैनुद्दीन ने मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि रास्ते में अस्सी नाले के पास उसने फैंटम दस्ते को धक्का देकर ए
लेखक Digital Desk59K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू कैंपस में छेड़खानी की घटना के आरोपित मैनुद्दीन ने मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि रास्ते में अस्सी नाले के पास उसने फैंटम दस्ते को धक्का देकर एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित मैनुद्दीन हालपता नारायणपुर, थाना अदलहाट, जिला मीरजापुर और स्थायी पता मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल का निवासी है।



