National
लखीमपुर में दो माह में लापता दस किशोरियां हुईं बरामद, एक महिला की तलाश जारी
संवादसूत्र, निघासन (लखीमपुर)। घर से लापता हुईं दस किशोरियों को पुलिस ने अक्तूबर और नवंबर में अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिया। एक महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। कुछ मामलों में न्यायालय के माध्यम से आगे की कार्रवाई
लेखक Vikas Sahay66K पढ़े गए
-1794901324122.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवादसूत्र, निघासन (लखीमपुर)। घर से लापता हुईं दस किशोरियों को पुलिस ने अक्तूबर और नवंबर में अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिया। एक महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। कुछ मामलों में न्यायालय के माध्यम से आगे की कार्रवाई पूरी की गई।
परिजनों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की तो कई मामले दूसरे जिलों और राज्यों तक पहुंचे। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस को अन्य जिलों के साथ जम्मू-कश्मीर तक जाना पड़ा। वहां प्रेमी युगल के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने दोनों को बरामद किया। लुधौरी पंचायत के एक फार्म से लापता युवती को खोजने के लिए भी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
क्राइम टीम के एसआई आदित्य यादव, प्रशांत, राजकुमार, जाबिर और माधव ने मामलों की पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि बरामद दस किशोरियों को परिजनों को सौंप दिया गया है। नवंबर में लापता होने के मामले अधिक सामने आए। एक महिला की तलाश जारी है।
तराई महाविद्यालय, लालपुर के डायरेक्टर सुबोध मिश्र ने कहा कि परिवारों को बेटों और बेटियों, दोनों को समान रूप से अच्छे संस्कार देने चाहिए। नैतिकता, सम्मान और सामाजिक मर्यादा की भावना केवल बेटियों ही नहीं, बेटों में भी विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नकारात्मक और भ्रामक सामग्री युवाओं की सोच को प्रभावित कर सकती है।