राहुल चौहान, देहरादून। थाना मुनिकीरेती में बदरीनाथ हाईवे पर बस गूलर पुल से गुलर गाड(नदी) में गिर गई। दुर्घटना में चालक, परिचालक सहित 9 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त स्थल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। विश्वनाथ सेवा की बस संख्या UK09PA-9779 यात्रियों को हरिद्वार से लेकर जोशीमठ जा रही थी।