National
सोनिया की किताब पढ़ भावुक हुए कैप्टन, गांधी परिवार से जुड़ी यादें हुईं ताजा; कांग्रेस में वापसी के अटकलों पर दिया जवाब
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव' पढ़कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि किताब के कई प्रसंगों ने उन्हें पुराने दिनों की याद
लेखक Digital Desk130K पढ़े गए

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव' पढ़कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि किताब के कई प्रसंगों ने उन्हें पुराने दिनों की याद दिला दी। दिल्ली में किताब के विमोचन समारोह में कैप्टन की मौजूदगी और राहुल गांधी की ओर से उनका जिक्र किए जाने के बाद पंजाब की राजनीति में कांग्रेस में उनकी वापसी की चर्चाएं फिर शुरू हो गईं।



