National
गोल कोठी में बड़ी चोरी: मॉर्निंग वॉक पर गईं सर्राफ की पत्नी और घर से चोरी हो गए ₹50 लाख के जेवर; किचन में मिला गंडासा
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के जैन बाग गोल कोठी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है। गोल कोठी निवासी जाने माने सर्राफ नीटू जैन के आवास से लाखों रुपये के जेवरात
लेखक Deepak Prajapati133K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के जैन बाग गोल कोठी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है। गोल कोठी निवासी जाने माने सर्राफ नीटू जैन के आवास से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए। परिवार के अनुसार चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है और पूरे मोहल्ले में चर्चा का बाजार गर्म है।



