National
चंडीगढ़ में सोना-चांदी सस्ता, 24 कैरेट के एक महीने में 16 हजार घटे दाम; जानें क्या है नया रेट
राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक महीने से लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। 10 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत में 15,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक महीने से लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। 10 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत में 15,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी भी 54 रुपये प्रति ग्राम सस्ती हुई है। इससे सोने-चांदी की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।
ज्वेलर राजीव सहदेव के अनुसार, 10 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 17 नवंबर को घटकर 1,38,400 रुपये रह गया। इस तरह करीब एक महीने में सोना 15,900 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1,41,900 रुपये से घटकर 1,27,300 रुपये रह गई। इसमें 14,600 रुपये की गिरावट आई है।



