National
जौनपुर में उमेश मिश्र बने 61वें जिलाधिकारी, छह महीने रहे सैमुअल पाल एन ने कई स्तर पर किए बेहतर कार्य
जागरण संवाददाता, जौनपुर। स्थानांतरणाधीन विशेष सचिव नगर विकास उमेश मिश्रा जौनपुर के 61वें जिलाधिकारी होंगे। वह कई जगहों पर जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जिलाधिकारी सैमुअल को पाल एन अब अपर आयुक्त एवं अपर
लेखक Sarvesh Mishra125K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जौनपुर। स्थानांतरणाधीन विशेष सचिव नगर विकास उमेश मिश्रा जौनपुर के 61वें जिलाधिकारी होंगे। वह कई जगहों पर जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जिलाधिकारी सैमुअल को पाल एन अब अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) सहकारी समितियां के पद पर तैनाती दी गई है।
सैमुअल पाल एन ने छह महीने 11 दिन तक जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उनके स्वास्थ्य, शिक्षा सहित किए गए कई कार्य सराहनीय रहे। विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान कई बार वह शिक्षक की भूमिका में भी रहे।



