National
गांव की महिला, देसी हुनर और 10 लाख की कमाई; बिहार की बेगम अफरोज ने कर दिया कमाल!
जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में चैनपुर प्रखंड के ग्राम संगठन गंगापुर की सदस्य बेगम अफरोज पति मुस्लिम मिर्जा ने पारंपरिक हथकरघा उद्योग से आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय
लेखक Prince Shubham72K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में चैनपुर प्रखंड के ग्राम संगठन गंगापुर की सदस्य बेगम अफरोज पति मुस्लिम मिर्जा ने पारंपरिक हथकरघा उद्योग से आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
बेगम अफरोज का पूरा परिवार एकजुट होकर दरी एवं कालीन निर्माण के कार्य में जुटा हुआ है। निर्माण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में परिवार का प्रत्येक सदस्य अपनी भूमिका निभाता है। परिवार के सदस्य पूरे वर्ष मेहनत एवं लगन से हथकरघा पर विभिन्न प्रकार की दरी एवं कालीन तैयार करते हैं।



