National
आजमगढ़ जिले के सिर्फ 18 किसानों ने दर्ज कराई फसल नुकसान की शिकायत
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पिछले माह अर्णव तूफान के कारण जिले के कई किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ। लेकिन बीमा कराने वाले सिर्फ 18 किसानों फसल क्षतिपूर्ति के लिए ने टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। बीमित कंप
लेखक Anil Mishra149K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पिछले माह अर्णव तूफान के कारण जिले के कई किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ। लेकिन बीमा कराने वाले सिर्फ 18 किसानों फसल क्षतिपूर्ति के लिए ने टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। बीमित कंपनी की ओर से इनके सर्वे की रिपोर्ट भी क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गई है। जनवरी में क्षतिपूर्ति मिलने की उम्मीद है। अन्य किसानों को क्राप कटिंग के आधार पर क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
जिले में इस बार एक लाख, 69 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई थी। इस बार 39,029 किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया है और बीमा कंपनी को प्रीमियम के रूप में एक लाख, 83 हजार रुपये जमा किए हैं। इस बार धान की फसल भी अच्छी रही। कुछ किसान कटाई भी शुरू कर चुके थे। इसी बीच अर्णव तूफान के कारण अचानक मौसम खराब हो गया।



