National
बाराबंकी के उदवतनगर में विदेशी मेहमानों की आमद, आसमां में अठखेलियां
राहुल जायसवाल, दरियाबाद (बाराबंकी)। उदवतनगर झील विदेशी मेहमानों से चहक रही है। कई देशों से आए परिंदों ने यहां ठिकाना बनाया है। चार माह का प्रवास और फिर कुटुंब के साथ यह पक्षी अपने वतन को लौट जाएंगे। नवंबर के पहले सप्ताह
लेखक Rahul Kumar Jaiswal125K पढ़े गए
-1794902257118.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राहुल जायसवाल, दरियाबाद (बाराबंकी)। उदवतनगर झील विदेशी मेहमानों से चहक रही है। कई देशों से आए परिंदों ने यहां ठिकाना बनाया है। चार माह का प्रवास और फिर कुटुंब के साथ यह पक्षी अपने वतन को लौट जाएंगे। नवंबर के पहले सप्ताह से ही यहां पर विदेशी परिदों का डेरा देखा जा रहा है। आसमां में परिंदे पर खोल कर उड़ान भर रहे हैं। इनकी आमद से झील का दृश्य खुशनुमा है। आसमान में अठखेलियां और जमीन पर उतरना और फिर कलरव करते हैं। कई देशों से सैकड़ों पक्षी यहां पहुंच चुके हैं।
दरियाबाद की उदवतनगर झील का रकबा करीब तीन सौ बीघे का है। नमी और दलदली भूमि होने के साथ यह विदेशी पक्षियों की पसंद बना हुआ है। सर्दी की आहट के साथ आमद साइबेरियन पक्षियों की शुरू होती है। करीब हजारों किलोमीटर दूर उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी अलास्का से पक्षी आते हैं।