National
जौनपुर में भूमि विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस मौके पर
जागरण संवाददाता, जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में घर के सामने दरवाजे पर ही 37 वर्षीय राकेश कुमार गौतम को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में घर के सामने दरवाजे पर ही 37 वर्षीय राकेश कुमार गौतम को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
ग्राम समाज की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर एक बार मंगलवार को फिर से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई हो गई। राकेश कुमार गौतम की चोट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।



