संवाद सूत्र, माछीवाड़ा (लुधियाना)। सोमवार देर रात माता नैना देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा पिकअप जीप, पावत पुल के पास एक टिपर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला और दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुरोन कॉलोनी के रहने वाले मधु देवी (35), गौरव (17) और मुन्ना (13) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कल छठ पूजा का त्योहार था। गुरोन कॉलोनी में रहने वाले प्रवासी मजदूरों का यह समूह, दिन में गढ़ी पुल पर पूजा-पाठ और अपना व्रत पूरा करने के बाद माता नैना देवी मंदिर के दर्शन के लिए गया था। पिकअप जीप में सवार 30 से अधिक श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ माता नैना देवी के दर्शन करके लौट रहे थे।