जागरण संवाददाता, लखनऊ। मध्य जोन में पुलिस विभाग ने बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। पुलिस उपायुक्त मध्य की ओर से 14 नवंबर को जारी दो अलग-अलग आदेशों में 171 पुरुष और 25 महिला उपनिरीक्षकों समेत कुल 196 दरोगाओं की तैनाती बदली गई है।
इनमें हजरतगंज, हुसैनगंज, गौतमपल्ली, महानगर, कैंट, आलमबाग, आशियाना, मानकनगर, मदेयगंज और महिला थाने के उपनिरीक्षक शामिल हैं। आदेश के तहत इन थानों के बीच पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।