National
चंडीगढ़ रिटायर्ड शिक्षिका से 1.05 करोड़ ठगे, 30 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा; एफडी तुड़वाई और सोना बिकवाया
मनोज बिष्ट, चंडीगढ़। साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर सेक्टर-51 निवासी केंद्रीय विद्यालय की सेवानिवृत्त शिक्षिका शशि कोहली से 1.05 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली। आरोपितों ने खुद को पुलिस, एटीएस और सीबीआई अधिकारी बताकर म
लेखक Manoj Singh Bisht194K पढ़े गए

मनोज बिष्ट, चंडीगढ़। साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर सेक्टर-51 निवासी केंद्रीय विद्यालय की सेवानिवृत्त शिक्षिका शशि कोहली से 1.05 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली। आरोपितों ने खुद को पुलिस, एटीएस और सीबीआई अधिकारी बताकर महिला को विश्वास दिलाया कि उनके आधार कार्ड से जुड़ा सिम जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल हुआ है।
इसके बाद मनी लाॅन्ड्रिंग और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उन्हें करीब 30 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। ठगों के निर्देश पर महिला ने अपनी एफडी तुड़वाई, सोना बेचा और पेंशन के आधार पर कर्ज लेकर सरकारी खातों में रकम जमा करा दी। आरोपितों ने उन्हें गिरफ्तारी, संपत्ति जब्त होने और परिवार के सदस्यों को भी हिरासत में लिए जाने की धमकी दी।



