जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। देश ही नहीं, विदेशों में भी भारतीय, विशेषकर बिहार के लोग छठ पर्व (Chhath Puja) को लेकर उत्साहित रहते हैं। वे वहां भी व्रत रखकर पवित्रता और परंपरा के अनुसार पर्व मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
इसी क्रम में ओमान के मस्कट स्थित समुद्र तट पर भारतीय लोगों ने एक साथ मिलकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं, सोमवार की सुबह भारतीय समय से डेढ़ घंटे बाद उदीयमान सूर्य को परंपरा के साथ अर्घ्य दिया गया।