संवादसूत्र, निघासन (लखीमपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र में मुक्ति धाम निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए वार्ड नंबर एक अटल नगर नकटहा में करीब चार एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। प्रस्तावित मुक्ति धाम के निर्माण पर करीब 39.92 लाख रुपये खर्च किए जाने की योजना है। इसके बनने से आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
प्रस्तावित मुक्ति धाम से घनश्याम, चकपुरवा, ईश्वरीपुरवा, सुखनपुरवा, बुद्धीपुरवा और टापरपुरवा समेत आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि चिह्नित भूमि के कुछ हिस्से पर अतिक्रमण है, जबकि शेष जमीन को नगर पंचायत ने अपने अधीन ले लिया है। अब निर्माण की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।