National
गोंडा में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर की मौत, दो दोस्त गंभीर
संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जैतपुर गांव के मजरे खेमपुर निवा
लेखक Ajay Pandey149K पढ़े गए

संवाद सूत्र, नवाबगंज (गोंडा)। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जैतपुर गांव के मजरे खेमपुर निवासी ओमप्रकाश का छोटा बेटा अमरजीत रविवार रात अपने दोस्त सूरज और कमलेश के साथ बाइक से नवाबगंज बाजार गया था।
रात करीब साढ़े नौ बजे तीनों पटपरगंज मार्ग से घर लौट रहे थे। सोनारन पुरवा कोठिया के पास सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो अमरजीत की मौत हो चुकी थी। वहीं, सूरज और कमलेश गंभीर रूप से घायल मिले।



