जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ऋषिकेश में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हैं। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि गूलर के पास बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खाई में गिरी।
32 सीटर बस में 30 यात्री सवार थे, जिसमें 6 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल घायलों को अस्पताल भेजा गया है।