जागरण संवाददाता, धनबाद। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा। इसके लिए प्रति शेयर 129 से 136 रुपये का मूल्य बैंड निर्धारित किया गया है। निवेशक 23 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे।
इस आईपीओ के जरिये कोल इंडिया अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।करीब 8981 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत 66.18 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा। यानी इससे मिलने वाली राशि एमसीएल को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाली कोल इंडिया को मिलेगी।