National
देवरिया में जन्मदिन पार्टी में गई कक्षा नौ की छात्रा लापता, अपहरण की जताई जा रही आशंका
संवाद सूत्र, लार। थाना क्षेत्र के एक गांव से कक्षा नौ की छात्रा के दो दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। स्वजन ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर द
लेखक Vineet Mall190K पढ़े गए

संवाद सूत्र, लार। थाना क्षेत्र के एक गांव से कक्षा नौ की छात्रा के दो दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। स्वजन ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी और कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी के स्वजन के अनुसार, वह दो दिन पहले एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उसे पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ जाते हुए देखा गया था।



