National
बिहार में 2500 करोड़ से 88 KM लंबी सड़क बनेगी फोरलेन, पटना से झारखंड जाना होगा आसान; अरवल-औरंगाबाद में बाईपास
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिली है।
लेखक Bhuwaneshwar Vatsyayan142K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिली है।
पटना के नौबतपुर से अरवल और औरंगाबाद होते हुए झारखंड की सीमा पर स्थित हरिहरगंज तक जाने वाली सड़क को अब फोरलेन बनाया जाएगा।
करीब 88 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण पर 2500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पथ निर्माण विभाग (RCD) ने इस परियोजना को अपनी वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया था।



