जागरण संवाददाता, तरनतारन। पराली और फसली अवशेषों में आग लगाने की घटनाओं को रोकने के लिए निकले ब्लाक खडूर साहिब में तैनात क्लस्टर अफसर मनिंदर सिंह (भूमि एवं जल संरक्षण अफसर, खडूर साहिब) पर वीरवार को गांव कंग में कुछ व्यक्तियों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया।
उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डिप्टी कमिश्नर राहुल सिंधु ने बताया कि मनिंदर सिंह को कंग, होठियां, हंसावाला, भरोवाल, पिंडियां, खख, गोइंदवाल साहिब और मियानी का क्लस्टर अफसर लगाया गया है और उनके अधीन 3 नोडल अफसर काम कर रहे हैं।