National
बंगाल: दिवंगत भाजपा नेता मनीष शुक्ला के पिता को जर्मनी से मिली धमकी, पुलिस ने मामला किया दर्ज
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर के दिवंगत भाजपा नेता मनीष शुक्ला के पिता चंद्रमणि शुक्ला को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। चंद्रमणि के अनुसार, अरविंद पाल नाम से एक व्यक्ति ने जर्
लेखक Jagran News174K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर के दिवंगत भाजपा नेता मनीष शुक्ला के पिता चंद्रमणि शुक्ला को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। चंद्रमणि के अनुसार, अरविंद पाल नाम से एक व्यक्ति ने जर्मनी से इंटरनेट काल और वाट्सऐप संदेशों के जरिए उन्हें धमकाया।
संदेश में उन पर बेटे की हत्या के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पार्टी नेता संतोष सिंह के साथ रहने पर जान से मारने की धमकी दी गई। चंद्रमणि ने खरदह थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी इसकी जानकारी दी है।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

